The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhEducationState

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छठवे दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति कोविंद होंगे शामिल

Spread the love

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छठवे दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। यह समारोह 4 दिसंबर को आयोजित गया हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारियाँ शुरु कर दी है और इस वर्ष कुल 62 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। ये पदक उन विद्यार्थियों को मिलेंगे जिन्होंने अपने-अपने विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा, द्वितीय से लेकर दसवीं रैंक तक के 551 विद्यार्थियों को मंच से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रमों में 6 स्वर्ण पदक, जबकि सभी मिलाकर कुल 619 उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी। इनमें 63 पीएचडी उपाधियाँ भी शामिल हैं। अटल यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में एक बार फिर छात्राओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। 51 विभागों में से 40 विभागों में छात्राएं गोल्ड मेडलिस्ट बनी हैं। इसके अलावा, 53 विभागों के टॉप-10 में कुल 350 छात्राएं शामिल हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor