The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कपड़े दुकान में लगा भीषण आग लाखों का माल जल कर खाक

Spread the love

रायपुर । एक कपड़े की दुकान में आग लगने की वजह से अफरा-तफरी मच गई। आग इस कदर भयावह थी कि करीब 8 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। टिकरापारा के फायर स्टेशन से एक गाड़ी के साथ रेस्क्यू टीम घटना स्थल अमलेश्वर चौक पहुंची। दुकान के बाहर मौजूद बिजली के खंभे के तारों में शॉट सर्किट हो रहा था। चिंगारियां सड़क पर गिर रही थीं। दुकान से निकलने वाली ऊंची लपटें ऊपर मौजूद तार को बेहद गर्म कर चुकी थीं। कुछ देर बार इलाके की बिजली बंद की गई।अंधेरे के बीच धधकती लपटों पर काबू पाने की कोशिश में फायर डिपार्टमेंट के लोग लगे रहे। करीब 1 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर रेस्क्यू टीम काफी देर तक कूलिंग का काम रहती रही ताकि आग दुबारा न भड़के। दुकान के अंदर रखे कपड़े पूरी तरह से जल गए। माना जा रहा है कि ये हादसा दुकान के अंदर शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। जब हादसा हुआ वहां कोई नहीं था इसलिए किसी को हताहत नहीं हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *