The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मड़ई मेले में शराबियों ने पुलिसकर्मियों को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा,चार आरोपी गिरफ्तार बाकी की तलाश जारी

Spread the love

कोरबा । जिले में 28 नवंबर की देर रात शराबियों ने पुलिसकर्मियों को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। जब पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे तो युवकों ने गाड़ी पर पत्थर फेंके। हमले में चालक सहित 3 सिपाही घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है। तीनों सिपाहियों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना करतला थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दर्जन भर से अधिक युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, डायल-112 में तैनात कॉन्स्टेबल ईश कुमार पटेल, जयराम कंवर, राजेंद्र पटेल और सुरेंद्र कुर्रे की ड्यूटी रविवार रात मड़ई मेले में लगी थी। इसी दौरान कई युवक शराब के नशे में हुल्लड़ मचाते हुए दिखाई दिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें मना किया। इस पर युवक आक्रोशित हो गए और विवाद शुरू हो गया। युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी। इस बीच अन्य युवक भी पहुंचे और पत्थर चलाने लगे। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *