झारखंड से छत्तीसगढ़ ला रहे 60 बोरी अवैध धान जब्त
रायपुर। प्रदेश के किसानों से एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो रही है। मंत्री भगत ने राज्य की सीमाओं पर चैक-पोस्ट लगाकर अवैध धान के परिवहन पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए हैं। झारखंड से जशपुर जिले की सीमा से छत्तीसगढ़ ला रहे 60 बोरी अवैध धान को जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संयुक्त दल द्वारा परिवहन करते हुए जप्त किया गया है। अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए सभी सीमावर्ती चैक-पोस्ट पर 24 घण्टे निगरानी की जा रही है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, बिचौलियों, कोचियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

