The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शिक्षा मंत्री टेकाम पर उनके ही विधायकों ने वसूली करने का लगाया आरोप

Spread the love

रायपुर। कांग्रेस के विधायकों ने अपनी ही पार्टी के नेता और प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम पर तबादले के नाम पर वसूली करने का गंभीर आरोप लगाया है, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपने ही लोग खुद के घर की नीलामी कराने में लगे हैं, जबकि मंत्री टेकाम ने कहा कि ट्रांसफर पर प्रतिबंध है। समन्वय से ट्रांसफर होता है, कोई मंत्री ऐसा कर नहीं कर सकता। गौरतलब है कि पहले ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर निशाना साध चुके बृहस्पत सिंह ने अन्य कांग्रेस विधायकों को साथ लेकर अबकी बार सिंहदेव के समर्थक माने जाने वाले स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम पर निशाना साधा है। मंत्री पर ट्रांसफर के नाम पर लेन-देन का आरोप लगाया है। संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने आरोप लगाया कि मंत्री टेकाम ट्रांसफर में बड़ा खेल कर रहे हैं। 35 से अधिक विधायक मंत्री के खिलाफ है, जो मुख्यमंत्री से मंत्री टेकाम को हटाने की मांग करेंगे नवरात्रि पर्व की शुरुआत पर अंबिकापुर के महामाया मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने इस आरोप पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव द्वारा ट्रांसफर हो रहा है। विधायकों के आरोपों पर मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि इन आरोपों पर वे कुछ नहीं कहना चाहते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *