The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

366 करोड़ के अवैध वसूली डायरी कांड का पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

रायपुर। शिक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार वाली डायरी मामले में रायपुर पुलिस ने पूर्व डीईओ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ के बाद एसएसपी रायपुर ने पीसी कर कथित भ्रष्टाचार का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि संविदा नियुक्ति नहीं मिली तो पूर्व अधिकारी ने भ्रष्टाचार की साजिश रची। जीआर चंद्राकर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पिछले साल जून महीने से साजिश रच रहा था। आरोपियों ने गार्ड की मदद से नकली डायरी तैयार कराया था। पुलिस ने बताया कि शासन को बदनाम करने की साजिश की मंशा थी। वहीं जांच में पूर्व अधिकारी के खिलाफ अहम सबूत मिले। कड़ाई से पूछताछ के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *