The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सुदूर वनांचल में कोविड पॉजिटिव महिला की सफल डिलीवरी

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर के चलते कई गर्भवती महिलाएं पॉजिटिव आ रही हैं उनकी डिलीवरी कराना डॉक्टरों के लिए एक चुनौती बन गई है। इसी बीच राजनांदगांव जिले के मानपुर विकासखंड में एक गर्भवती कोविड पॉजिटिव महिला की सफल डिलवरी कराई गई । जिसमें माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। राजनांदगांव से लगभग 110 किलोमीटर दूर स्थित मानपुर विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ दिन पूर्व एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसका नाम कौशल्या यादव पति शालिग्राम यादव है, जो मानपुर के ग्राम कोहका के रहने वाले हैं। उक्त महिला को मानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहा उक्त कोरोना पॉजिटिव महिला की डिलवरी हुई है। महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। जिसका वजन लगभग 2.50 किलो बताया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की उमेदि रावटे और यामिनी पाटिल स्टाफ नर्स ने सफल डिलवरी कराई है। बता दे कि घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओ को पहुंचाने में सरकार पुरजोर कोशिश में लगी है। इसी बीच घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इस प्रकार की सफल डिलवरी लोगो मे स्वास्थ के प्रति जागरूक करने में काफी कारगर साबित होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *