The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

नगर पंचायत पाण्डातराई के वार्ड 06 के पार्षद सरोज जायसवाल पद से बर्खास्त, कलेक्टर ने सुनाया फैसला

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज अपने न्यायालय में छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 38(ग) के तहत नगर पंचायत पाण्डातराई के वार्ड 06 के पार्षद सरोज जायसवाल के विरूद्ध विधिसंमत फैसला सुनाया है।अधिनियम के अनुसार नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 38(ग)-परिषद के इजाजत के बिना लगातार 6 माह तक परिषद के सम्मिलनों में अनुपस्थित रहता है तो वह उपधारा (2) के उपबंधों के अध्यधीन रहते हुए पार्षद नहीं रह जाएगा।कलेक्टर ने परिषद के इजाजत के बिना लगातार 6 माह तक परिषद के सम्मिलनों में अनुपस्थित रहने के कारण छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 38(ग) के तहत अनावेदक सरोज जायसवाल, पार्षद वार्ड-06 नगर पंचायत पाण्डातराई के पार्षद पद पर नहीं रहने का फैसला सुनाया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *