The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पोते को टीकाकरण कराना दादा को पड़ा महंगा,बेटे ने टांगी से किया वार,मामला दर्ज

Spread the love

रायगढ़। टीकाकरण को लेकर यह अनोखा विवाद तमनार थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीबद्ध किया है। मिली जानकारी के अनुसार तमनार बस्ती में रहने वाले मनीराम कलंगा 52 वर्ष ने अपने पोते को विगत 23 नवंबर को अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य कर्मचारी से टीकाकरण कराया। वहीं, मनीराम के बेटे राजू कलंगा को पता चला कि उसके पिता ने उससे पूछे बगैर अपनी मर्जी से पोते का टीकाकरण करा दिया है तो वह बौखला उठा गुस्से से तिलमिलाए राजू ने घर में रखे टांगी को लेकर मारने पर आमादा होने लगा। इस बीच मनीराम ने कहा कि उसने अपने पोते को टीका लगवाते हुए कोई गलती नहीं की, बल्कि उसके स्वास्थ के लिए यह बेहद जरूरी है तो राजू ने उसे बलपूर्वक ऐसा धक्का मारा कि दाहिने हाथ के भार गिरने से बुजुर्ग जख्मी हो गया। घायल मनीराम जब अस्पताल गया और डॉक्टर ने उसका एक्स-रे किया तो पता चला कि दाएं हाथ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी तो उसने थाने की शरण ली। बहरहाल, आरोपी बेटे के विरुद्ध तमनार पुलिस ने धारा 325 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को छानबीन में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *