The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कुरुद क्षेत्र की जनता स्वास्थ्य के प्रति जागरूक,बड़ी संख्या में टीकाकरण केंद्र पहुँच रहे लाभार्थी

Spread the love

कुरूद। कुरुद नगर पंचायत में कोविड टीकाकरण महाभियान चल रहा है। जिसमें 23 सितंबर को 3 टीकाकरण केन्द्र इंडोर स्टेडियम, शीतला मानस भवन पचरिपारा एवं अग्रवाल धर्मशाला चंडी मन्दिर के पास में लाभार्थियों ने कोविड 19 को 1और 2री डोज लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी। टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण करने पहुँचे नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने लाभार्थियों से टीकाकरण समय पर कराने की अपील की । साथ ही चंद्राकर ने टीकाकरण केंद्रों में पहुंच रहे पर्याप्त लोगो की उपस्थिति पर कहा कि कुरुद नगर एवं क्षेत्र की जनता स्वास्थ्य के प्रति बेहद जागरूक है। इस दौरान उनके साथ सभापति चुम्मन दीवान, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवम नगरजन उपस्थित थे।

दीपक साहू की रिपोर्ट

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *