The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेंदुए ने बैल और भैंस का किया शिकार,ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Spread the love

बिलासपुर । कोटा वन परिक्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुआ आने की सूचनाएं मिल रही थी। सर्चिंग के दौरान वन विभाग को उसके पग मार्क व मल के निशान भी मिले थे। प्रत्यक्ष रूप से तेंदुआ नहीं देखा गया था। इस बीच तेंदुए के मवेशियों के शिकार करने की भी बात भी सामने आई थी। लिहाजा, वन विभाग ने निगरानी करने के लिए कोटा के फौजी ढाबा के पास जंगल में ट्रैप कैमरे लगाए गए। 05 दिसंंबर की रात तेंदुए ने एक ग्रामीण के बैल पर हमला किया। जिससे बैल की मौत हो गई।इस दौरान विभाग की ओर से लगाए गए कैमरे में भी तेंदुए की तस्वीर कैद हुई है। जंगल में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद वन विभाग के कर्मचारी अब आसपास के ग्रामीणों को इसकी सूचना दे रहे हैं और उन्हें सतर्क रहने की समझाइश दी जा रही है। दूसरी तरफ बेलगहना के कुरदर-उमरिया में भैंस का शव मिला है। वन कर्मियों को ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी, तब टीम जंगल के बीच गांव पहुंची। भैंस के शव के आसपास सर्चिंग करने पर उन्हें बाघ के पग मार्क मिले। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि भैंस का बाघ ने ही शिकार किया होगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor