The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सर्चिग से वापस लौट वक्त पहाड़ी नाले में बहे जवान का शव मिला

Spread the love

बीजापुर।सुकमा जिले के सिलगेर क्षेत्र में सर्चिंग कर लौट रहे जवानों की टीम से पहाड़ी नाले को पार करने के दौरान शुक्रवार को एक जवान बह था । जवान के बहने की जानकारी मिलते ही मौके पर अतिरिक्त बल भेज कर जवान को तलाश किया जा रहा था। घंटों की मशक्कत के बाद शुक्रवार देर शाम जवान का शव और हथियार बरामद किया गया। घटना सुकमा-बीजापुर की सीमा पर हुआ है। एसपी अंजनेय वैष्णव के अनुसार जवान के नाले में बहने की सूचना पर अतिरिक्त बल भेजकर तलाश शुरू की गई थी। जवान का नाम सूरज आर. है जो केरल का निवासी था। जवान का शव पीएम के बाद उसके गृह राज्य भेजा जाएगा।
बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर सिलगेर क्षेत्र में स्थापित मुकुर-तर्रेम कैंप से कोबरा 210 के जवान गुरुवार को एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। जवान सर्चिंग कर शुक्रवार को लौट रहे थे। गुरुवार की रात भारी बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर है। सिलगेर के पास एक पहाड़ी नाले को पार करने के दौरान एक जवान का बैलेंस बिगड़ा और वह उफनते नाले में बह गया। साथी जवान कुछ समझ पाते वह जवान दूर तक बह गया। जवानों ने उसकी खोजबीन शुरू की गई। करीब 12 से 14 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जवान सूरज आर का शव और हथियार बरामद किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor