The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

एनबीसीसी के पूर्व अधिकारी के घर में इनकम टैक्‍स की रेड,नोट गिनने के लिए मंगाई गई 2 मशीने

Spread the love

नई दिल्ली। नोएडा के सेक्टर-19 के एक मकान में आईटी विभाग ने रेड की है। शुक्रवार देर शाम से चल रही रेड में इनकम टैक्स के साथ सीबीआई की टीम भी शामिल है।वहीं दोनों की टीम कई दस्तावेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है रेड के दौरान भारी संख्या में कैश ओर दस्तावेज भी बरामद किये गए है। जानकरी के मुताबिक जिस घर में दोनों विभागों ने रेड मारी है, वहां नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन के पूर्व सीजीएम डीके मित्तल और उनका परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि मौके से आईटी विभाग ने काफी कैश बरामद किया है, जो कि करोड़ों में बताया जा रहा है। बड़ी मात्रा में कैश मिलने पर नोटों की गिनती के लिए मशीने भी मंगाई गई हैं। कहा जा रहा है कि परिवार ने कैश को लेकर दावा किया था, जिसके बाद IT विभाग ने परिवार से कैश को लेकर दस्तावेज मांगे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *