The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ओमिक्रोन के खतरे को लेकर रायपुर रेलवे स्टेशन पर प्रशासन अलर्ट

Spread the love

रायपुर। ओमिक्रोन के खतरे को लेकर रायपुर रेलवे स्टेशन में प्रशासन अलर्ट पर है। यहां पर अब यात्रियों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। तैनात किए गए मेडिकल स्टाफ यात्रियों से उनकी ट्रेवल हिस्ट्री भी पूछ रहे हैं। रोज बड़ी संख्या में कोरोना के टेस्ट भी किए जा रहे हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर रेलवे अमले को भी अलर्ट किया गया है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश मिलने के बाद एक बार फिर से रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सघन जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही रेलवे के मेडिकल स्टाफ की स्टेशन के मुख्य गेट पर ड्यूटी लगाई गई है। यहां पर दूसरे राज्यों से आने आने वाले करीब दो हजार यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इस दौरान किसी में लक्षण पाए गए तो उनका कोरोना टेस्ट भी कराया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor