The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

स्पा की आड़ में लड़कियों से देह व्यापार, संचालिका सहित तीन गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग। स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार कराए जाने की सूचना पर सुपेला चौकी और स्मृति नगर पुलिस
ने अमन ढाबा के लविश फैमलि स्पा एण्ड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में दबिश दिया और संचालिका सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया गया। एक स्पा सेंटर तो बिना लाइसेंस के चल रहा था वही दूसरे स्पा सेंटर की संचालिका पूर्व में भी पीटा एक्ट के तहत जेल जा चुकी है।
दुर्ग पुलिस द्वारा एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अवैध धन लाभ अर्जन करने हेतु अमन ढाबा के लविश फैमलि स्पा एण्ड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार करवा रहा है। सूचना पर टीम गठित कर सेलून एण्ड स्पा सेंटर में दबिश दिया गया जो मौके पर लविश फैमलि स्पा एण्ड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज स्पा सेंटर की संचालिका अहिल्या सागरवंशी पति दिग्विजय सागरवंशी उम्र 36 साल साकिन सिकोला भाठा जंयती नगर दुर्ग थाना मोहन नगर एवं अकुश ईखार पिता कृष्णा ईखार उम्र 29 साल साकिन हाउसिंग बोर्ड जामुल थाना जामुल को संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर इनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor