The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

उज्ज्वला योजना में गड़बड़झाला, सब्सिडी मिली सिलेंडर नहीं 900 परिवार प्रभावित

Spread the love

खैरागढ़ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस वितरण में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला बाजार आतरिया स्थित साल्हेकला इंडियन गैस एजेंसी से जुड़ा है, जहां उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी कर्मचारी पहले उनसे OTP मांगते हैं और OTP देने के बाद सिस्टम में सिलेंडर की डिलीवरी तो दिखा दी जाती है, लेकिन वास्तविक रूप से गैस सिलेंडर कई दिनों तक घर तक नहीं पहुंचता। ग्रामीणों के अनुसार, रिकॉर्ड में सप्लाई पूरी दिखने के कारण उनके खातों में सब्सिडी का पैसा भी आ जाता है, जबकि वे सिलेंडर का इंतजार करते रह जाते हैं। कई उपभोक्ताओं ने दावा किया है कि उन्हें दो-तीन बार सब्सिडी मिल चुकी है, लेकिन सिलेंडर कभी प्राप्त नहीं हुआ। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर एजेंसी लगातार टालमटोल करती है और अलग-अलग बहाने बनाए जाते हैं। इसके अलावा आशंका जताई जा रही है कि घरेलू सिलेंडरों को कमर्शियल उपयोग में खपाया जा रहा है, जिससे गरीब उपभोक्ताओं को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले से 800 से 900 परिवार प्रभावित हो सकते हैं। वहीं अब मामले की गंभीरता को देखते हुए खैरागढ़ प्रशासन ने जांच के निर्देश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *