The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महिला यात्री का पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया अज्ञात चोर,मामला दर्ज

Spread the love

बिलासपुर। रीवा- बिलासपुर एक्सप्रेस में महिला यात्री का पर्स अज्ञात चोर छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया। पर्स के अंदर आठ हजार नकद, मोबाइल व गहने थे। यात्री ने बिलासपुर पहुंचकर जीआरपी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना कटनी रेलवे स्टेशन से पहले होने के कारण शून्य में मामला पंजीबद्ध कर केस डायरी कटनी जीआरपी थाने को भेजी गई है। घटना 27 नवंबर की रात एक बजे की है। ट्रेन 28 नवंबर को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। कांकेर के माकड़ी खुना निवासी पुष्पा इस ट्रेन के डी-2 कोच में बिलासपुर तक सफर कर रही थी। रात में भोजन के बाद वह अपनी सीट पर सोयी हुई थी। कटनी रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन थोड़ी धीरे हुई। इस बीच रात एक बजे के करीब एक युवक आया और यात्री के हाथ से पर्स को छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया। इस पर यात्री ने जोर-जोर से आवाज लगाई। इससे कोच में सवार अन्य यात्री उठ गए। इससे पहले की कोई यात्री अज्ञात चोर को पकड़ने का प्रयास करता अंधेरे में ओझल हो गया। इस घटना की रिपोर्ट कटनी स्टेशन में उतरकर थाने को देने का सुझाव दिया गया, लेकिन इसके लिए यात्री को यात्रा रद करनी पड़ी। इससे परेशानी होती। इसलिए यात्री ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर घटना की रिपोर्ट लिखाने का निर्णय लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor