The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गोंदवारा रायपुर में 30 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के द्वारा नगर निगम क्षेत्र में संचालित नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर के गोंदवारा स्थित कबीर दास वार्ड के बसंत विहार गार्डन में 30 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ योग आयोग ने की। ज्ञानेश शर्मा ने चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिनचर्या में नियमित योग को शामिल करने से लोग अपने शारीरिक व मानसिक व्याधियों को दूर कर सकते हैं। बसंत विहार गार्डन में प्रतिदिन सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक योग प्रशिक्षक श्रीमती बबीता सिंघा द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। विकास उपाध्याय ने कहा कि योग गतिविधियों के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ योग आयोग राज्य में अपनी अलग पहचान बना रहा है। नियमित संचालित निःशुल्क योगाभ्यास कार्यक्रमों से निश्चित ही लोगों को स्वस्थ लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में वार्ड वरिष्ठ पार्षद नारद कौशल, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव एम.एल. पाण्डेय, योग साधकगण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor