The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सीनियर विमेंस चैलेंजर ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की ऐश्वर्या सिंह भी खेलती आएंगी नजर

Spread the love

THEPOPATLAL भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सीनियर विमेंस चैलेंजर ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की ऐश्वर्या सिंह भी खेलती नजर आएंगी। ऐश्वर्या बिलासपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में इंडिया- C टीम में जगह बनाई है। इस टूर्नामेंट में ऐश्वर्या ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आएंगी। ऐश्वर्या इस साल प्रदेश की ऐसी पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिनका चयन इस टूर्नामेंट में हुआ है। ऐश्वर्या सिंह ने अपने बल्लेबाजी और गेंदबाज़ी के बदौलत छत्तीसगढ़ अंडर 19 और जूनियर और सीनियर दोनों ही वर्गों में अपना लोहा मनवाया है। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया है। ऐश्वर्या ने छत्तीसगढ़ अंडर 19 स्टेट टीम से खेलते हुए 3 अर्धशतक बनाए हैं। इसके अलावा 6 विकेट भी प्राप्त कर चुकी हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *