The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बच्ची से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद बंदी की मौत

Spread the love

जांजगीर चांपा/रायपुर।जांजगीर-चांपा के जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी की मौत हो गई है। आरोपी पर डेढ़ साल की बच्चे से रेप का आरोप था। इस वजह से वह पिछले 24 दिनों से जेल में बंद था। देर रात आरोपी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोपी राम शरण यादव 65 वर्ष को पुलिस ने 25 मई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद से उसे जेल में ही रखा गया था। उसका मामला अभी कोर्ट में चल रहा था। इस बीच शुक्रवार देर रात उसे सीने में दर्द हो रहा था तबीयत बिगड़ने बिगड़ते देख उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि राम शरण यादव की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, राम शरण पहले ही हार्ट का मरीज था। इस वजह से आशंका है कि उसकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा।
आरोपी रामशरण यादव ने अपने पड़ोस में ही रहने वाली मासूम के साथ रेप किया था। राम शरण बच्ची को घुमाने के बहने घर से गया था। इससे बाद बिस्किट का लालच देकर उससे रेप किया था। बाद में उसने बच्ची को घर के पास छोड़ दिया लेकिन बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने यह भी देखा था कि बच्ची को राम शरण ही ले गया था। जिसके बाद रेप की बात सामने आई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *