The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,हाइवा जब्त

Spread the love

जांजगीर/रायपुर । जांजगीर-चांपा में रविवार देर रात हुए रोड एक्सीडेंट में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार हाइवा के टक्कर मारने के चलते हुआ।एक्सीडेंट के बाद बाइक सवार सड़क पर पड़ा तड़पता रहा, पर वहां खड़े लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे।
जानकारी के मुताबिक, कोरबा में उरगा क्षेत्र के तिलकेजा निवासी राम लाल कंवर (35) एक कंपनी में काम करता था। वह अपने रिश्तेदार के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सक्ती क्षेत्र के ग्राम पोरथा आया था। यहां से रात को बाइक पर लौटने के दौरान गांव के पास ही नेशनल हाईवे-49 पर रायगढ़ की ओर से आ रही हाइवा ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। एक्सीडेंट होते देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक रामलाल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद चालक हाइवा छोड़कर भाग निकला। बताया जा रहा है कि रामलाल कोरबा की ही एक कंपनी में काम करता था। पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
वहीं इस मामले में एएसआई रजवाड़े ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि दुर्घटना के बाद रामलाल काफी देर तक मौके पर पड़ा तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। अगर समय पर उसे इलाज मिलता तो जान बच सकती थी। पुलिस ने हाईवा जब्त कर लिया है और हाईवा चालक का पता लगाया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *