प्रियंका गांधी ने मुरादाबाद रैली को किया संबोधित
THEPOPATLAL उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दावा किया कि पिछले 5-6 सालों में मुरादाबाद में 2 हजार करोड़ रुपए का कारोबार घट गया है। आज 3 लाख कारीगरों की रोज़ी रोटी खत्म हो चुकी है। भाजपा की नीतियों ने कारोबार और आपके भविष्य को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव को सिर्फ विकास के आधार पर लड़ना चाहती है। हमने प्रतिज्ञा ली हैं कि हम 20 लाख रोज़गार दिलवाएंगे। हर ज़िले में हम उद्योगों के हब लगवाएंगे। यह खोखला वचन नहीं है। काग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि ”ससुराल वालों आपसे माफी चाहती हूं कि बहुत दिन बाद आयी हूं। आपके शहर ने मेरे परिवार को संरक्षण दिया। उनको खड़ा किया। बंटवारे के बाद मेरे ससुर जी के पिता मुरादाबाद आये। यहीं से कारोबार शुरू किया। यहां के हुनर, यहां के लोगों की मदद से उन्होंने अपने बच्चों का भविष्य बनाया। मुरादाबाद पीतलनगरी के रूप में पूरी दुनिया में जाना जाता है। शादी के वक्त ये एक खुशहाल शहर था।” उन्होंने कहा कि ”व्यापारियों से लेकर मज़दूरों की मेहनत के साथ-साथ ऐसी सरकार थी जिसने आपकी मदद की। उसमें एक्सपोर्ट काउंसिल बनी, निर्यातकों को हर तरह से मदद दी गयी। मेरे पिता राजीव ने हर तरह से मदद की। उस समय आठ हजार करोड़ का निर्यात होता था, आज दो हजार का हो रहा है। दो लाख लोगों की रोटी-रोजी खत्म हुई.”