The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

वाट्सएप पर निलंबन-मधुसूदन,शिव वर्मा ने कहा मुझे जानकारी नहीं

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। जिला पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष शिव वर्मा को जिला भाजपा अध्यक्ष ने वाट्सएप में एक मैसेज डालकर पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया जिसमें अध्यक्ष ने प्रदेश संगठन की सहमति की बात लिखी है । इस संबंध में जब शिव वर्मा से बात की गई तो उन्होने कहा कि उनकी नियुक्ति प्रदेश से हुई है और वे निर्वाचित पार्षद हैं उन्हें प्रदेश व जिले से कोई नोटिस भी नहीं मिला है और उनका निलंबन प्रदेश से ही हो सकता है। वहीं विगत दिनों राजनांदगांव प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वाट्सएप पर निलंबन नही होता उसकी एक प्रक्रिया होती है। जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि एक-दो दिन में लिखित आदेश जारी कर दिया जाएगा । इस समय जबकि कुछ स्थानीय निकाय के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है पार्टी की आंतरिक कलह उभर कर सामने आ रही है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *