The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कलेक्टर ने थोक के भाव पटवारियों का हल्का बदला,राजस्व विभाग में मचा हड़कंप

Spread the love

दुर्ग । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बुधवार को एक साथ 90 पटवारियों को इधर से उधर किया है। अचानक थोक के भाव पटवारियों का हल्का बदलने से पूरे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। जारी आदेश के मुताबिक पाटन अनुविभाग में 34, दुर्ग अनुविभाग में 27 तथा धमधा अनुविभाग में 29 पटवारियों का हल्का बदला गया है। राज्य शासन ने हाल ही में सभी कलेक्टर को निर्देश जारी किया है कि प्रशासनिक कसावट लाएं और कार्य के सुचारू रूप से संचालन की समीक्षा करके उसकी जानकारी दें। कलेक्टर ने इसके चलते सभी एसडीएम को राजस्व के कार्य में कसावट लाने के निर्देश दिए थे। इतना ही नहीं कलेक्टर ने बीते दिनों सभी तहसीलों में राजस्व कार्यों की स्थिति की समीक्षा भी की थी। इस दौरान उन्होंने तहसीलदारों से लंबित प्रकरणों और लोगों के आवेदनों के निराकरण की जानकारी भी मांगी थी। इसके बाद कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया था कि वह हल्कों के कार्यों की समीक्षा कर उसकी रिपोर्ट दें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों के राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण पर अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। इसी को देखते हुए कलेक्टर ने एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पटवारियों के हल्कों को बदला है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor