The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने छह निकायों के प्रत्याशियों की सूची की जारी

Spread the love

रायपुर। राजीव भवन में छह घंटे चली बैठक के बाद लगभग सभी निकायों के प्रत्याशी तय कर लिए गए हैं। जबकि बीरगांव के छह, भिलाई के चार और चरौदा की तीन सीटें विवाद के कारण पेंडिंग रखी गई हैं। वहीं बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा पर एक-दो दिन में नाम तय किए जाएंगे। सीएम भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव चंदन यादव और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की मौजूदगी में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक पूरे छह घंटे तक चली। इस दौरान 13 निकायों के प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बना ली गई है।मंगलवार देर रात पीसीसी द्वारा जिन निकायों की सूची जारी की गई है उनमें नगर पालिका खैरागढ़, नगर पालिका जामुल और नगर पंचायतों में भैरमगढ़, भोपालपटनम, नरहरपुर, मारो, कोंटा शामिल हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *