The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दुकान पर कपड़े बेच रहा व्यक्ति निकला कोरोना संक्रमित

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 30 नवंबर को 24 हजार 30 नमूनों की जांच के बाद कोरोना के 34 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसमें सबसे अधिक 14 लोग राजधानी रायपुर में ही मिले हैं। दुर्ग में भी 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के साथ ही लोगों की लापरवाही की कहानियां भी सामने आई हैं। रायपुर में जिन लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू हुई। कंट्रोल रूम ने फोन लगाना शुरू किया तो अधिकतर का नंबर बंद मिला। एक व्यक्ति ने फोन रिसीव किया तो बताया वह अपने दुकान में है। कंट्रोल रूम से कहा गया, आपकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब आप घर जाकर एक कमरे में खुद को आइसोलेट कर लें तो उस व्यक्ति ने कहा, अभी तो वह ग्राहकों को कपड़े दिखा रहा है। अभी कहीं नहीं जा सकता। ऐसे जवाब सुनकर कंट्रोल रूम भी हैरान है। यह भी सामने आया है कि बहुत से लोग होम आइसोलेशन में होने के बावजूद बाहर घूम रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *