The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पत्नी ने पति को डंडे से पीट-पीटकर कर की हत्या,आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Spread the love

कोरबा । जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने ही पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर रातभर उसके ही शव के पास बैठे रही। बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने बताया कि मैंने ही अपने पति को मार डाला है। बताया गया कि खाना परोसने के विवाद में बीवी ने पति की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक देवपहरी गांव में बासिक तिर्की 40 वर्ष और उसकी बीवी आरिन बाई रहते थे। 30 नवंबर की रात को दोनों पर घर पर ही थे। इस दौरान दोनों के बीच खाना परोसने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरिन बाई ने पास में रखा डंडा उठाया और बासिक के सिर पर कई वार किए। जिससे वह वहीं पर गिर गया, सिर से काफी खून बह गया था। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त आरिन के दोनों बच्चे अपने नानी के घर गए हुए थे। आस-पास के लोग और मृतक के दोस्त ने इस बात की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब आरिन बाई से पूछताछ की तो उसने बताया साहब मैंने ही अपने पति को मार डाला। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *