The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मानव अधिकार संगठन की टीम ने विधवा महिला को दी आर्थिक सहायता

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम । अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन जिला गरियाबंद की टीम ने आज दिन गुरुवार को वार्ड क्रमांक 1 गांधीनगर में जाकर विधवा महिला मोना बाई देवार के आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान किए। मौके पर उपस्थित सलाहकार विक्रम मेघवानी ने 2100 रूपए नकद प्रदान किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांचल साहू, सह सचिव तुला राम सोनकर तथा प्रवीण छत्तीसगढ़िया उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि गत दिनों संगठन की इस इकाई ने इसी मुहल्ले में जाकर सभी गरीब लोगों को चावल व गर्म कपड़े बांटे थे इस दौरान इस महिला को भी गर्म कपड़ा तथा ₹500 और चावल भी दिए थे। बताना जरूरी है कि संगठन की गरियाबंद जिला की इकाई ने लगातार आर्थिक स्थिति से कमजोर लोगों की सहायता करने के लिए आगे आ रहे हैं जिनकी नगर सहित पूरे जिले में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *