The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा में संविदा कर्मचारी सुरक्षा मित्र पुरस्कार से सम्मानित

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। एनटीपीसी कोरबा में सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संविदा कर्मचारियों को प्रति माह सुरक्षा मित्र पुरुसकारों से सम्मानित किया जाता है| इस कड़ी में सम्मान समारोह दो दिसंबर को एनटीपीसी कोरबा के विकास भवन में किया गया। इस माह कुल 65 संविदा कर्मचारियों को सम्मानित एवं पुरष्कृत किया गया जो की अलग अलग विभागों में कार्यरत हैं।

उक्त कार्यक्रम में एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक बिस्वरूप बसु, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) पी राम प्रसाद, महाप्रबंधक (राखड़ प्रबंधन) भानु सामनता, महाप्रबंधक (प्रचालन) ललित रंजन मोहंती, की गरिमामई उपस्थ्ति में सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संविदा कर्मचारियों को पुरुष्कार दिया गया |

अंत मे एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख बिस्वरूप बसु ने संविदा कर्मचारियों एवं एन टी पी सी के कर्मचारियों को पुरष्कृत किए जाने के सुरक्षा विभाग के निर्णय की सराहना की एवं इस तरह के नियमित आयोजन पर बल दिया|इस कार्यक्रम का संचालन एनटीपीसी कोरबा के सुरक्षा विभाग द्वारा किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *