The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी,अलग-अलग गांव में दबिश देकर 65 लीटर महुआ शराब किया जब्त,5 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। आबकारी अमले ने अलग-अलग गांव में दबिश देकर 65 लीटर महुआ शराब जब्त की है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, आबकारी अमले ने 775 किलो महुआ लहान नष्ट किया है। आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी ठाकुर ने बताया कि जिले में महुआ शराब बेचने की सूचना पर अमला लगातार कार्रवाई में जुटा है। बीते तीन दिनों में आबकारी की टीम ने पांच गांव में दबिश देकर पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने कोनी क्षेत्र के बिरकोना निवासी विक्की वर्मा से नौ लीटर, अंजोरा बाई से दो लीटर महुआ शराब जब्त की। वहीं, सिरगिट्टी क्षेत्र के पोड़ी में दिल सिंह से 24 लीटर, सीपत के फरहदा निवासी बड़े लाल से 15 लीटर और पचपेड़ी क्षेत्र के लाहर्सीसोन निवासी राजकुमार के कब्जे से 32 पाव देसी शराब जब्त की है। अमले ने कार्रवाई के दौरान 775 किलो महुआ लहान नष्ट किया है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, आशीष सिंह, उपनिरीक्षक आनंद वर्मा शामिल रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *