The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव/डोंगरगढ़ । 13 नवम्बर को थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट की गई कि उसकी नाबालिग लड़की 12 नवम्बर को सुबह 11 बजे घर से निकली लेकिन कई जगह पता लगाने पर भी कोई पता नहीं चला है प्रार्थिया को शंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी लड़की को बहला कर ले गया है जिस पर थाने में धारा 363 कायम कर विवेचना में लिया गया । वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बच्ची की खोजबीन पड़ोसी राज्यों में की जा रही थी इस दौरान जानकारी मिली कि ग्राम कनेरी थाना बागनदी निवासी आरोपी अखिल उर्फ मुरारी मंडावी द्वारा लड़की को तेलंगाना में ले जाकर रखा गया है थाना प्रभारी निरीक्षक शिव चंद्रा के नेतृत्व में टीम तेलंगाना रवाना की गई जहाँ लड़की को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। पूछताछ पर पीड़िता ने बताया कि मंडावी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया आरोपी को धारा 366,376(2)(ढ) भा.द.वि. 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor