The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

होटल में बिरयानी खाने गए दो युवकों को टेबल पर रखा मोबाइल पार,अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । होटल में बिरयानी खाने गए दो युवकों का टेबल पर रखा मोबाइल चोरी हो गया। मामले की रिपोर्ट सिविल लाईन्स थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मैं अशोक किराना स्टोर्स के पास हांडी पारा शिव नगर थाना आजाद चौक रायपुर निवासी साहिब खान 19 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी 3 दिसंबर को रात्रि करीबन 23.30 बजे मोतीबाग स्थित बंजारी वाले बाबा दरगाह में उर्स का कार्यक्रम होने से अपने दोस्त मोहम्मद अरबाज पिता मोहम्मद जहीर के साथ उर्स में शामिल होने आया था। रात्रि करीब 01.30 बजे वह अपने दोस्त मोहम्मद अरबाज बिरयानी के साथ​ बिरयानी खाने के लिए होटल होटल गए थे। खाना खाने के दौरान दोनो ने अपना मोबाइल टेबल पर रखा था। हाथ धोकर जब वापस आए तब दोनों का मोबाइल टेबल पर नही मिला। किसी ने मोबाइल चोरी कर लिया। चोरी गए मोबाइल की कीमत 25 हजार रुपए बताई जा रही है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor