The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

55 करोड़ की परिक्रमा पथ परियोजना पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Spread the love

डोंगरगढ़ की 55 करोड़ रुपये की परिक्रमा पथ परियोजना को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। परियोजना की उपयोगिता, भूमि अधिग्रहण और सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब कांग्रेस भी विरोध में उतर आई है। पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर परियोजना को तत्काल रद्द करने की मांग की है। किसानों और सामाजिक संगठनों के विरोध के बाद मामला राजनीतिक रूप ले चुका है। विरोध करने वालों का आरोप है कि पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध होने के बावजूद निजी भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिससे किसानों में नाराजगी है। वहीं कांग्रेस ने शहर की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि डोंगरगढ़ में लंबे समय से बाईपास सड़क की मांग की जा रही है, लेकिन जरूरी कामों की जगह करोड़ों रुपये परिक्रमा पथ पर खर्च किए जा रहे हैं। दूसरी ओर प्रशासन का दावा है कि यह परियोजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ रोजगार और स्थानीय विकास के नए अवसर पैदा करेगी। अब परियोजना की डीपीआर, रूट मैप और भूमि चयन को लेकर पारदर्शिता की मांग तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *