The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

वन्यजीव तस्करी, बाघ के अवशेषों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बालाघाट में वन विभाग बैहर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाघ के संदिग्ध अवशेषों की अवैध खरीद-फरोख्त की योजना को नाकाम कर दिया। वन अधिकारियों ने ग्राहक बनकर जाल बिछाया और मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से बाघ की बताई जा रही हड्डियां और कंकाल बरामद किए गए हैं, जिनकी पुष्टि के लिए उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पूछताछ में एक कंकाल मंडला जिले के बम्हनी बंजर क्षेत्र से लाने की बात सामने आई है, जबकि दूसरे के स्रोत की जांच की जा रही है। वन विभाग ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार मामले में और भी लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसकी जांच जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *