The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सोशल मीडिया का प्यार : नाबालिग से पहले किया दुष्कर्म फिर 60 हजार में बेचा,4 आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

Spread the love

बालोद। बालोद पुलिस की सतर्कता से नाबालिग को सकुशल वापस ला लिया गया है और इस मामले से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने की सूचना है। बालोद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता को हरियाणा के एक युवक से सोशल मीडिया से बातचीत के बाद प्यार हो गया और उससे मिलने के लिए वे अपने गांव से निकल गई। बालोद पुलिस की पीड़िता से पूछताछ में पता चला है कि वो 20 अक्टूबर को हरियाणा जाने के लिए अपने घर से निकली थी। ट्रेन से वो पहले दुर्ग और फिर रायपुर से निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई। ट्रेन में ही कुछ युवक उसे उसके प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के ललितपुर ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद युवती को 60 हजार रुपए में बेच दिया गया, जिसने उससे शादी कर ली। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी तक पहुंची और उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *