The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आतंकी फंडिंग मामले में पिछले 8 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। पाकिस्तान से आतंकी फंडिंग के मामले में पिछले 8 साल से फरार आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर पुलिस ने 8 साल से फरार फरारी आरोपी को दुर्गापुर नगरी के बी-जोन क्वाटर से गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के पूर्व कर्मी राजू खान बताया जा रहा है, जिसे गिरफ्तार कर रायपुर लाया जा रहा है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक राजू खान समेत 4 लोगों के खाते में पाकिस्तान से फंडिंग होती थी। मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी फंडिंग से जुड़े एक और फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने दुर्गापुर के महिष्कापुर क्वाटर से फरार आरोपो राजू को गिरफ्तार किया है। राजू खान फिलहाल दुर्गापुर स्थित इस्पात संयंत्र में कार्यरत था। दुर्गापुर न्यायालय में आरोपी को पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor