The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सड़क हादसा :सड़क से तीन फीट नीचे गड्ढे में गिरा कलेक्टर की कार,बाल-बाल बची महिला कलेक्टर

Spread the love

कवर्धा। लोहारा थाना क्षेत्र के रणवीरपुर के पास सड़क से तीन फीट नीचे गड्ढे में संयुक्त कलेक्टर की कार गिर गई है। इस घटना में संयुक्त कलेक्टर दीप्ति गवते बाल-बाल बच गई हैं। उन्हें हादसे में मामूली चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की वजह पुल निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही को बताया जा रहा है। सड़क के किनारे लगभग तीन फिट गहरा गड्ढा होने के बावजूद उसे भरा नहीं गया था। बताया जा रहा है कि यहां सड़क को लेबल नहीं किए जाने की वजह से आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *