The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसा कर करता रहा दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवक के अपने से अधिक उम्र के शादीशुदा महिला से दोस्ती व प्यार के बाद शादी करने के नाम पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के गर्भवती होने पर युवक ने उसका एर्बाशन करा दिया। फिर उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार तोरवा क्षेत्र के लालखदान-महंमंद निवासी रघु उर्फ राघवेंद्र रजक 19 वर्ष मोपका स्थित मारुति शो रूम में काम करता था। इस दौरान सरकंडा क्षेत्र की शादीशुदा महिला से उसका परिचय हुआ। उसने महिला से दोस्ती किया और प्यार करने लगा। महिला भी उसे चाहने लगी। दिसंबर 20 में युवक ने उससे शादी करने वादा किया और दुष्कर्म किया। महिला उसके भरोसे में आ गई। इसके बाद से लगातार युवक शारीरिक संबंध बनाते रहा। महिला दो माह की गर्भवती भी हो गई। इसकी जानकारी देने पर युवक ने गर्भनिरोधक टैबलेट खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इधर, महिला ने उससे शादी करने की बात कही, तब युवक मुकर गया और उससे पीछा छुड़ाने लगा। उसकी इस हरकत को देखकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। उसकी रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *