The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

डीजे पर नाचने को लेकर बरातीयों और गांव वालों के बीच जमकर मारपीट,मामला दर्ज

Spread the love

बिलासपुर। चकरभाठा के कया गांव में डीजे पर नाचने को लेकर जमकर विवाद हो गया। इसके बाद बराती और गांव वालों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष की ओर से लाठियां और तलवार चल गई। दोनों पक्ष ने इसकी शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा में रहने वाले शशिकांत बर्मन की शादी चकरभाठा क्षेत्र कया में रहने वाली प्रियंका से तय हुई थी। मंगलवार की शाम बरात कया गई थी। रात 10 बजे बराती डीजे में नाच रहे थे। वहीं, प्रियंका का चचेरा भाई चंद्रपाल भी बरातियों के साथ नाच रहा था। इसी बीच डीजे बंद हो गया। इस पर चंद्रपाल डीजे बंद कराने की बात को लेकर बराती शिवकुमार बर्मन से विवाद करने लगा। बरातियों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत करा दिया। वहीं, चंद्रपाल के परिवार उसे अपने साथ ले गए। इधर बरातियों ने भी खाना शुरू कर दिया।
भोजन के बाद बराती संदीप सूर्यवंशी अपनी बाइक लेने के लिए गली में गया। वहां पर चंद्रपाल पहले से खड़ा था। उसने संदीप से पूछताछ की। बरात में आया बताने पर युवक ने संदीप पर तलवार से हमला कर दिया। वहीं, चंद्रपाल का पिता फागुराम भी बरातियों को तलवार लेकर दौड़ाने लगा। पिता-पुत्र ने मिलकर बरातियों के वाहनों में तोड़फोड़ की। साथ ही बरात लेकर गई बस में टांगी से वार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर चंद्रपाल की मां संतोषी सोनवान ने भी मारपीट की शिकायत की है। दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *