The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महिला बाल विकास विभाग में अधिकारियों का फेरबदल

Spread the love

रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। बड़ी संख्या में परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। सीएम के अनुमोदन के बाद यह तबादला आदेश जारी किया गया है।
सरगुजा, कोरिया, जशपुर, बिलासपुर, बेमेतरा समेत कई जिलों के अधिकारियों को प्रभावित किया गया है। कुछ अधिकारियों को ग्रामीण परियोजनाओं से शहरी परियोजनाओं में भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को अन्य जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुल 11 परियोजना अधिकारी और 30 पर्यवेक्षकों को तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशाली हो गया है। इस सूची में रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायगढ़, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर और बीजापुर जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *