The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खैरागढ़ में होने वाले नगरी निकाय चुनाव को देखते हुए की गई फुट पेट्रोलिंग,गुण्डा बदमाश व आसामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव/खैरागढ़। विजुअल पुलिसिंग के तहत् पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी.श्रवण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रज्ञा मेश्राम द्वारा खैरागढ़ जाकर पुलिस स्टाफ को फालीन कर ब्रीफ किया गया, उनके द्वारा अपराधों पर नियंत्रण हेतु शहर भ्रमण कर संदिग्धों से पूछताछ करना व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश व असामाजिक तत्वो पर सतत् निगाह रखने को कहा गया तत्पश्चात एस.डी.ओ.पी. खैरागढ़ दिनेश सिन्हा डी.एस.पी. प्रकाश नायक, थाना प्रभारी खैरागढ़, छुईखदान एवं उनके दल बल के साथ खैरागढ़ के जय स्तंभ चौक, बक्सी मार्ग, इतवारी बाजार मेन रोड आदि स्थानों पर पैदल पेट्रोलिंग की गई और चौक चौराहों पर पाईन्ट ड्यूटी लगवाई गई। इसी प्रकार मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुरूप जिले के समस्त थाना चौकियों में विजुअल पुलिसिंग के तहत् जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में उपरोक्तानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor