The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अवैध रेत खनन : कांग्रेस विधायक के पति पर अपराध दर्ज,जाने पूरी खबर

Spread the love

राजनांदगांव । अवैध रेत खनन के धंधे ने कांग्रेस संगठन की एकता में अपराध का घुन लगा दिया है। राजनांदगांव जिले में दो गुट इसके खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। खुज्जी विधायक छन्नी साहू के पति चंदू साहू पर अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण कानून के तहत अपराध दर्ज किया गया है। विधायक का आरोप है कि उन्होंने अवैध खनन का विरोध किया तो उनके पति के खिलाफ मामला दर्ज की गई है। जिस व्यक्ति, वीर सिंह उइके ने थाने में विधायक पति की शिकायत की वह जिले के ओबीसी कांग्रेस नेता तरुण सिन्हा का ड्राइवर है। ड्राइवर वीर सिंह उइके ने अजाक थाने में दी शिकायत में कहा था, पैरीटोला निवासी चंदू साहू ने उसके साथ मारपीट की। गाली दी और जाति सूचक गालियां देकर हाथ-पैर तोड़ देने की धमकी दी है। गवाही में उसने एक व्यक्ति को खड़ा किया जाे उसी गाड़ी में हमाल है। दोनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor