The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एसीबी ने किया बड़ा खुलासा,जीपी सिंह के पास 25 करोड़ से भी ज्यादा की अवैध संपत्ति

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के निलंबित IPS जीपी सिंह से पूछताछ के बाद एसीबी ने बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि जीपी सिंह ने करीब 450 म्युचुअल फंड में 15 करोड़ रुपये लगाए हैं। वहीं परिवार के नाम पर 125 बीमा पॉलिसी भी ली है। उल्लेखनीय है कि जीपी सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और अवैध उगाही के मामलों में एफआईआर दर्ज किए गए हैं। एसीबी ने कहा है कि जीपी सिंह ने 450 म्युचुअल फंड में 15 करोड़ लगाए हैं और साथ ही परिवार के नाम पर 125 बीमा पॉलिसी भी ली है। एसीबी का दावा है कि 25 करोड़ से भी ज्यादा की अवैध संपत्ति और इन्वेस्टमेंट जीपी सिंह ने कर रखी है। एसीबी के मुताबिक रिमांड में पूछताछ के दौरान निलंबित एडीजी सिंह किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दे रहे हैं। एसीबी के मुताबिक सिंह ने काले धन को छुपाने के लिए शैल कंपनी में 93 वर्षीय पिता को कंसल्टेंट, 80 साल की मां को लाइजनिंग अफसर बनाकर रखा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *