The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

क्षेत्रीय दल ही कर सकती है क्षेत्रीय हितों की रक्षा – भगवानू नायक

Spread the love

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने भाजपा प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बीरगांव चुनाव को लेकर दिए बयान ” काँग्रेस दौड़ में ही नहीं, भाजपा का जोगी काँग्रेस के साथ होगा मुकाबला ” प्रतिक्रिया देते हुए कहा बीरगांव के चुनाव में दोनों ही राष्ट्रीय राजनीतिक दल कांग्रेस – भाजपा का परास्त होना तय है। बीरगांव की जनता ने भाजपा और काँग्रेस के कार्यकाल को देख लिया है। बिरगांव की समस्या जस की तस बनी हुई है, देश की राजनीति में क्षेत्रीय दलों दौर चल रहा है जो स्थानीय मुद्दों को पुरजोर तरीक़े से उठाती और और क्षेत्रीय हितों की रक्षा करती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor