The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ज्वेलरी शॉप से 7 लाख के गहने चोरी करने के मामले में ,पांच आरोपी गिरफ्तार

Spread the love


बिलासपुर । ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ज्वेलरी शॉप से 7 लाख रुपए के जेवर चोरी किये थे जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक बहतराई स्तिथ मानुषी ज्वेलर्स में 19 जून की रात चोरों ने शटर काटरकर अंदर रखे 7 लाख रुपए के जेवर पार कर दिये थे। जिसकी रिपोर्ट सरकंडा थाने में दर्ज कराई गई थी,पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी।
पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की थी। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। इस पर पुलिस ने ज्वेलरी शॉप वालों से कह दिया था कि वो किसी भी हालत में संदिग्ध लोगों से जेवर नहीं खरीदें। उन्हें ऐसे किसी भी व्यक्ति पर शक हो, जो चोरी के जेवर बेचने आया हो तो वैसी स्थिति में तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी जाए। इस बीच सीपत चौक स्थित ज्वेलरी शॉप में एक शख्स जेवर बेचने पहुंचा था। इस पर उस दुकान के मालिक को शक हुआ कि ये माल चोरी का हो सकता है। उसने बिना देर किए पुलिस को इस बात की सूचना दे दी । सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उस शख्स से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम अजीत साहू बताया था।
पुलिस ने आरोपी से जब गहने के बारे में पूछताछ की तब वह ठीक से जवाब नही दे पाया जिसके बाद उस पर संदेह होने पर आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकान से चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने चोरी किए गए जेवरों को आपस में बांट लिया था। अजीत की निशानदेही पर पुलिस ने इस केस में सादिक उर्फ असद सिद्धीकी(26), शिवा केवट(34), मनोज वर्मा (33), विनय विश्वकर्मा (22) को गिरफ्तार किया है। कुल मिलाकर इस केस में 5 आरोपी पकड़े गए हैं। इस केस में अभी सुनील यादव नाम का आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने इन आरोपियों से चोरी किए गए 90 प्रतिशत जेवर जब्त कर लिए हैं। सभी आरोपी बिलासपुर के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *