Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

UncategorizedChhattisgarhMISC

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में उपस्थित हुए पूर्व महापौर सुदेश देशमुख

Spread the love

”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । संगठन के चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में कवायद तेज हो गई है इसी के चलते लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव संपन्न कराने कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है इसी जिम्मेदारी के तहत मध्य प्रदेश के गुना जिले के डीआरओ पूर्व महापौर सुदेश देशमुख भी नियुक्त किए गए है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त केंद्रीय चुनाव कमेटी के चेयरमेन मधुसूदन मिस्त्री के निर्देश पर मध्य प्रदेश के एआरओ, आर सी खूटियाँ, मध्य प्रदेश ऐपीआरओ क्रांति शुक्ला, तरुण त्यागी ,चक्रवर्ति शर्मा, मध्य प्रदेश के महासचिव प्रकाश जैन तथा राजीव सिंग ने कांग्रेस कमेटी के बूथ अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष जिला के चुनाव के संबंध में मध्य प्रदेश में नियुक्त डीआरओ की बैठक ली एवम अनेक निर्देश दिए l
बैठक में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव संगठन प्रभारी अरुण सिसोदिया, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, कन्हैया अग्रवाल,पंकज मिश्रा आदि शामिल हुए l श्री देशमुख ने बताया कि मध्य प्रदेश के गुना में कांग्रेस संगठन मजबूत है और चुनाव के दृष्टिकोण से कांग्रेस के युवाओं में काफी जोश भी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor