The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

वरिष्ठ पत्रकार विजय बुधिया को प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों की धमकी, डीजीपी से पत्रकारों ने की शिकायत

Spread the love

रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार विजय बुधिया को प्रवर्तन विभाग (ईडी) के कुछ अफसरों द्वारा धमकाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद उन्होंने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा से इसकी शिकायत की। इस दौरान उनके साथ पत्रकार साथियों का एक प्रतिनिधि मंडल भी गया था,जिसमे पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल पुसदकर, पूर्व महासचिव संदीप पौराणिक, प्रत्यूष शर्मा आदि शामिल थे। वरिष्ठ पत्रकार विजय बुधिया कही अनकही अखबार के प्रधान संपादक हैं। उन्हें प्रवर्तन विभाग (ईडी) के कुछ अफसरों के द्वारा सम्बंधित गवाही से इतर दूसरे मामलों में पूछताछ कर दबाव डाला गया और घर नहीं पहुँचने की धमकी भी दी गई। यही नहीं सरकार को गिराने तक की बात की गई। इन्ही तथ्यों को लेकर प्रधान संपादक वरिष्ठ पत्रकार विजय बुधिया डीजीपी अशोक जुनेजा के पास ईडी की शिकायत करने प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे थे। विजय बुधिया ने डीजीपी से अपनी सुरक्षा की मांग की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *