The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

बीमार जानवर को देखने के लिए डॉक्टर को बुलाकर किया किडनैप,जबरन कराई शादी

Spread the love

बेगुसराय। बिहार के बेगुसराय में एक जानवर के डॉक्टर को किडनैप कर उसकी जबरन शादी कर देने का मामला सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर उस समय एक बीमार जानवर को देखने पहुंचा था। जिसके बाद उसे अगवा कर, शादी करवाने की खबर है। पीड़ित डॉक्टर के रिश्तेदार का कहना है कि एक पशु के लिए इलाज के लिए 13 जून की दोपहर, करीब साढ़े 12 बजे वे गए थे, लेकिन वह नहीं लौटे। परेशान होकर पुलिस से संपर्क किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित डॉक्टर का नाम सत्यम कुमार है जो एक ग्रामीण पशु चिकित्सक हैं। सत्यम की हसनपुर निवासी विजय कुमार सिंह की बेटी से जबरन शादी कराई गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद छापेमारी शुरू की और एक राजकुमार सिंह उर्फ फोनी नाम के शख्स को हिरासत में ले लिया है।
बेगुसराय एसपी योगेंद्र यादव ने इस पकड़ौआ विवाह मामले को लेकर कहा कि पुलिस को इस बारे में सूचना मिली है। लड़के के पिता ने थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत भी दी है। एसपी योगेंद्र यादव ने आगे कहा कि उन्होंने संबंधित थाना एसएचओ और अन्य अधिकारियों से मामले में ठीक तरह से जांच करने के लिए कहा है। जांच के बाद जो भी तथ्य निकलेगा, उसे देखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *