The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकराई,एक की मौत अन्य घायल

Spread the love

रायपुर।रायपुर से सरायपाली होकर बरगढ उड़िसा जाते तेज रफ्तार कार डिवाईडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। तथा अन्य लोग घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 337,279,304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बरगढ़ ​उड़िसा निवासी मोहम्मद अकील अहमद 50 वर्ष ने सरायपाली थाने में 14 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी का छोटा भाई मोहम्मद सलीम अपने तीन चार अन्य साथियो के साथ रायपुर से क्रेटा कार क्रमांक OD 17 K 4910 में सवार होकर रायपुर से वापस बरगढ जा रहे थे। कार का चालक भरत पंडा कार चला रहा था, दोपहर 03:00 बजे के करीब NH 53 रोड परसदा सरायपाली के पास पहुंचा था कि कार का चालक अपने वाहन को काफी तेजी व लापरवाही पूर्वक चला रहा था तभी अचानक रोड पर मवेशी आ जाने से अनियंत्रित होकर कार डिवाईडर से टकरा कर पलट गया। कार दुर्घटना होने से प्रार्थी का छोटा भोई मोहम्मद सलीम को सिर में गंभीर चोट लगा है व दबने से मौत हो गई तथा कार में बैठे अन्य लोग व ड्रायवर को चोट आई है। जिन्हें डायल 112 को फोन कर घायलो को अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor