The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सिरफिरे युवक ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर मौत की घाट उतार दिया,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

अंबिकापुर। सरगुजा के बकना गांव में आज एक सिरफिरे युवक ने महिला पर धारदार हथियार से हमला करते हुए उसकी जान ले ली। महिला के पिता पर भी आरोपी ने हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि महिला अपने घर से मुर्रा खरीदने निकली थी। तभी गली में आरोपी युवक ने महिला पर धारदार हथियार से हमला करते हुए मौत के घाट उतार दिया। मृतिका के पिता पर भी आरोपी ने हमला किया है। पिता के घायल होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद आरोपी वहां से हथियार लेकर फरार हो गया है, जिसे अब तक पुलिस नहीं पकड़ सकी है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का जुर्म कायम कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *